ब्राह्मण समाज के निःशुल्क विवाह में कई जोड़े हुए एक दूजे के… बोलीं आर्यावर्त की प्रदेश अध्यक्ष शोभा त्रिपाठी- ऐसे आयोजन समाज के लिए प्रेरणादायक…

Many couples got married in the free marriage of Brahmin community... Aryavart's state president said- Such events are inspirational for the society...

बिलासपुर। स्थानीय होटल बंशी वाला में ब्राह्मण महासंघ की ओर से जरूरतमंद कन्याओं के लिए नि:शुल्क विवाह समारोह का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस आयोजन में कई जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे, जिससे उनके परिवारों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यक्रम का संचालन राजा अवस्थी एवं उनकी समर्पित टीम द्वारा किया गया, जिन्होंने इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

समारोह में आर्यावर्त की प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ डॉ. शोभा त्रिपाठी तथा जिला अध्यक्ष दिव्या चतुर्वेदी की विशेष उपस्थिति रही। दोनों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से न केवल आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को सहारा मिलता है, बल्कि सामाजिक समरसता को भी बल मिलता है।

राजा अवस्थी ने जानकारी दी कि विवाह हेतु सभी जोड़ों की पूरी जानकारी, आधार कार्ड, पहचान पत्र तथा दोनों पक्षों की सहमति सुनिश्चित की गई थी, जिससे किसी प्रकार की असुविधा न हो। पूरी प्रक्रिया को पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ संपन्न किया गया।

समारोह में पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया गया और सभी जोड़ों को आशीर्वाद स्वरूप उपयोगी सामग्री भी भेंट की गई। आयोजन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति हुई, जिससे माहौल और भी उत्सवमय बन गया।

राजा अवस्थी ने बताया कि यह आयोजन प्रतिवर्ष गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को इसका लाभ मिल सके। समाज के विभिन्न वर्गों ने इस पहल की प्रशंसा की और इसे मानवता की सच्ची सेवा बताया।