बिलासपुर: एसआई का फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने वाला आरक्षक बर्खास्त… पार्षद के साथ मिलकर करता था जालसाजी… अब है जेल में…

हेमूनगर निवासी पार्षद रेणुका प्रसाद नागपुरे पिता हरिलाल, यदुनंदन नगर निवासी भोजराज नायडू, रक्षित केंद्र में पदस्थ आरक्षक पंकज शुक्ला ने 8 लाख रुपए लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र जारी किया था।

बिलासपुर। एसएसपी पारुल माथुर ने एसआई का फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने के मामले में संलि’ आरक्षक को बर्खास्त कर दिया है। आरोपी आरक्षक पार्षद और अन्य के साथ मिलकर जालसाजी करता था। अब सभी आरोपी जेल में हैं।

जानकारी के अनुसार 15 जून की सुबह 11 बजे कोटा निवासी पीयूष प्रजापति पिता भोलाराम प्रजापति सहायक उप निरीक्षक (अ) पद पर नियुक्ति आदेश लेकर पदस्थापना के लिए यहां पहुंचा था। नियुक्ति पत्र में कार्यालय उप महानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर और जारी दिनांक 1 जून 2०22 लिखा हुआ था। जांच में यह फर्जी मिला।

फर्जी पत्र का उपयोग करने के मामले में पीयूष प्रजापति के खिलाफ सिविल लाइन थाने में धारा 420, 467, 468, 471, 120 बी के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

दरअसल, हेमूनगर निवासी पार्षद रेणुका प्रसाद नागपुरे पिता हरिलाल, यदुनंदन नगर निवासी भोजराज नायडू, रक्षित केंद्र में पदस्थ आरक्षक पंकज शुक्ला ने 8 लाख रुपए लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र जारी किया था। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भ्ोज दिया है। इस मामले को एसएसपी माथुर ने गंभीरता से लिया। उन्होंने आरोपी आरक्षक पंकज को बर्खास्त कर दिया है।