बिलासपुर: 5 लाख कांग्रेसियों का प्रतिनिधित्व करने वाले विजय केशरवानी पदयात्रा में 500 कांग्रेसी भी नहीं जुटा पाए… और करते हैं टिकट की दावेदारी… किराए के मेंबर भी ले गए थे पदयात्रा में… पढ़िए पूरी खबर…

एक अनुमान के अनुसार जिले में करीब 20 लाख से अधिक जनसंख्या है। रिकॉर्ड की बात करें तो इसमें से करीब 5 लाख लोग कांग्रेस के प्राथमिक सदस्य हैं। यानी कि 5 लाख कांग्रेसियों का सीधे विजय केशरवानी ग्रामीण अध्यक्ष के रूप में प्रतिनिधित्व करते हैं। संगठन को भरोसा था कि पदयात्रा में कम से कम 20 प्रतिशत सदस्यों को शामिल कर लेंगे, लेकिन हुआ इसका उलट।

बिलासपुर। विजय केशरवानी vijay kesharvani। कांग्रेस के दिग्गज नेता। ओहदा ग्रामीण जिलाध्यक्ष और नगर निगम में एमआईसी मेंबर। हर जगह सक्रिय रहने और कांग्रेसियों को एकजुट रखने में दंभ भरने में माहिर। जिले में नेतृत्व करते हैं लगभग 5 लाख कांग्रेसियों का। जब बात आई पदयात्रा की तो ये विजय 500 कांग्रेसी भी जुटाने में पराजय हो गए।

ये हम नहीं कह रहे हैं, ये तो तस्वीर बता रही है कि इनके नेतृत्व में निकली रैली में कितने कांग्रेसी शामिल हुए। दरअसल, शनिवार को कोटा ब्लॉक में कांग्रेस की पदयात्रा का आयोजन किया गया था, जिसमें आज पदयात्रा का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी की थी।

पदयात्रा कोटा ब्लॉक स्थित मोहदा से पोंड़ी तक जानी थी। संगठन को भरोसा रहा कि विजय vijay kesharvani को जिम्मेदारी देने से कांग्रेसियों की भीड़ दिखाई देगी, जिससे जनता को अहसाह होगा कि कांग्रेस सरकार जनता के हर जख्म और समस्याओं के साथ उनके साथ खड़ी हुई है। जब मोहदा से पदयात्रा निकली तो नजारा ही कुछ और था। इसमें शामिल पदयात्रियों को गिनती में गिना जा सकता था। बताते चलें कि विजय केशरवानी बिलासपुर जिले में ग्रामीण अध्यक्ष हैं।

एक अनुमान के अनुसार जिले में करीब 20 लाख से अधिक जनसंख्या है। रिकॉर्ड की बात करें तो इसमें से करीब 5 लाख लोग कांग्रेस के प्राथमिक सदस्य हैं। यानी कि 5 लाख कांग्रेसियों का सीधे विजय केशरवानी ग्रामीण अध्यक्ष के रूप में प्रतिनिधित्व करते हैं। संगठन को भरोसा था कि पदयात्रा में कम से कम 20 प्रतिशत सदस्यों को शामिल कर लेंगे, लेकिन हुआ इसका उलट। जब पदयात्रा शुरू हुई तो 500 से भी कम कांग्रेसी नजर आए।

पदयात्रा की औपचारिकता पूरी करने के लिए कांग्रेसी झंडे लेकर कूच कर पड़े। आभा मंडल ऐसा कि जगह-जगह ढोल-ताशे की व्यवस्था की गई, जहां पहुंचते ही पदयात्रा में शामिल मुट्‌ठीभर कांग्रेसियों के स्वागत में ढोल-ताशे पहले से दी गई हिदायत पर अपने सुर बोल रहे थे। इस दौरान पदयात्रा में शामिल ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी vijay kesharvani समेत अन्य कांग्रेसी हर बात एक ही राग अलाप रहे थे कि जिन्होंने 52 साल तक तिरंगा नहीं फहराया, आज वही लोग देश को राष्ट्रभक्ति का पाठ पढ़ा रहे हैं।

पदयात्रा में कोटा ब्लॉक अध्यक्ष आदित्य दीक्षित, यासीन खान, महामंत्री गणेश कश्यप, संतोष अग्रहरि, नीरज जायसवाल, आशीष शर्मा, लक्ष्मी नारायण तिवारी, सुरेश चौहान, रमाकांत मरकाम, दरस सिंह, करीम खान, सहदेव सिंह समेत 50 से कम ही सदस्य शामिल रहे। बता दें कि ये वही विजय केशरवानी है, जो कभी बेलतरा से विधानसभा टिकट की दावेदारी करते थे और अब उनकी नजर कोटा पर है।