देखिए वीडियो: सीएम बघ्ोल ने किया ट्वीट… राहुल अब खेलत हे, मुस्कुरावत, झूमत हे… अपोलो में पांच दिन से चल रहा उपचार… जानिए कलेक्टर डॉ. मित्तर ने मन बहलाने के लिए राहुल को क्या दिया…

Watch video: CM Baghol tweeted... Rahul is now playing, smiling, Jhoomat he... Treatment going on for five days in Apollo... Know what Collector Dr. Mitter gave to Rahul to amuse himself...

बिलासपुर। बोरवेल के 60 फीट गढ्ढे में गिरने के बाद घालय हुए राहुल साहू का इलाज अपोलो में चल रहा है। अब राहुल धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहा है। सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघ्ोल ने एक वीडियो अपने ट्वीट में अपलोड कर लिखा कि राहुल खेलत हे, हंसत हे, मुस्कुरावत, झूमत हे। वहीं, अपोलो के डॉक्टरों ने भी राहुल की सेहत में सुधार होने की बात कही है।

देखिए वीडियो: https://fb.watch/dM8miFyqb0/

जांजगीर- चांपा के पिहरीद गांव निवासी राहुल 10 जून को बोरवेल के लिए खोदे गए गड्ढे में 60 फीट की गहराई में गिर गया था। उसे 106 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद 14 जून की रात को सुरक्षित गड्ढे से निकाला गया था। तब से राहुल अपोलो अस्पताल में भर्ती है।

अस्पताल में पांच दिन से भर्ती राहुल साहू की तबीयत में अब काफी सुधार देखने को मिल रहा है। अब वह खुद के सहारे धीरे-धीरे बैठने लगा है। उसे सुबह न्यूट्रिशन और फल दिए जा रहे हैं। 60 फीट से अधिक गहराई में गिरने के कारण उसके शरीर कई जगह से छिल गए हैं, जिस पर मरहम पट्टी की गई है।

अब उसका जख्म भी भरने लगा है। यहां की वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. इंदिरा मिश्रा ने बताया कि राहुल अब पहले से काफी ठीक है। उसे पहले की तरह बुखार नहीं आ रहा है। इससे यह माना जा सकता है कि उसके शरीर में संक्रमण भी धीरे-धीरे कम हो रहा है। अभी अब उसके फिजियोथैरेपी पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। हर दिन फिजियोथैरेपिस्ट उसे एक्सरसाइज करवा रहे हैं। यही वजह है कि राहुल अब बैठने लगा है। उसे अब पहले जैसे सहारे की जरूरत नहीं पड़ रही है।

कलेक्टर डॉ. मित्तर ने मन बहलाने दिया पेंटिंग का समान

सोमवार को कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर राहुल से मिलने अपोलो हॉस्पिटल पहंुचे। यहां के डॉक्टरों की टीम से राहुल के स्वास्थ्य की जानकारी ली। राहुल के परिजनों से मुलाकात की और कलेक्टर डॉ. मित्तर ने राहुल के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने राहुल का मन बहलाने के लिए पेण्टिंग सामग्री एवं बच्चों की कहानियों से संबंधित पुस्तकों का सेट भी भेंट किया।