सीएम भूपेश बघेल ने ध्वजारोहण किया… आजादी की लड़ाई लड़ने वाले छत्तीसगढ़ के वीर सपूतों को भी नमन…

छत्तीसगढ़ में आजादी की 75वीं वर्षगाठ पूरे धूमधाम से मनाई जा रही है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मंत्रियों और संसदीय सचिवों ने ध्वजारोहण किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के लिए कुछ बड़ी घोषणाएं भी की हैं। जिसमें प्रदेश में 4 नए जिले बनाने की घोषणा सबसे महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास और रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में झंडा फहराया है। वहीं सीएम ने आजादी की लड़ाई लड़ने वाले छत्तीसगढ़ के वीर सपूतों को भी नमन किया है।

मुख्यमंत्री के अलावा संसदीय कार्यमंत्री रविंद्र चौबे ने रायगढ़, वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने दुर्ग, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने महासमुंद, मंत्री टीएस सिंहदेव ने कवर्धा, मंत्री कवासी लखमा ने जगदलपुर और मंत्री रुद्र कुमार ने मुंगेली जिले में ध्वजारोहण किया है। वहीं विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने कोरिया जिले में राष्ट्रीय ध्वज फहराया है। चलिए हम आपको कुछ तस्वीरों के माध्यम से प्रदेश में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की झलकियां दिखाते हैं।