शासकीय आदर्श आईटीआई कोनी में प्राचार्य की अनुपस्थिति एवं छात्रों के उत्पीड़न पर हल्लाबोल… एनएसयूआई के प्रदेश सचिव रंजेश बोले – छात्रों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं करेंगे…

बिलासपुर।भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई के प्रदेश सचिव रंजेश सिंह के नेतृत्व में आज शासकीय आदर्श आईटीआई, कोनी में व्याप्त अव्यवस्थाओं, प्राचार्य की लगातार अनुपस्थिति एवं छात्रों के कथित उत्पीड़न को लेकर प्रशासनिक समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों को ज्ञापन सौंपा गया।
रंजेश सिंह ने बताया कि वर्तमान में संस्थान में प्रवेश प्रक्रिया जारी है तथा सोमवार से परीक्षाएं प्रारंभ होने वाली हैं। यह विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण समय है, लेकिन इसके बावजूद संस्थान के प्राचार्य अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए उपस्थित नहीं रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्राचार्य अधिकांश समय संस्थान से अनुपस्थित रहते हैं, जिससे विद्यार्थियों की समस्याओं का समय पर समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संस्थान के कुछ कर्मचारियों द्वारा छात्रों को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। रंजेश सिंह के अनुसार लगभग छह माह पूर्व संस्थान में आयोजित न्यू ईयर पार्टी से संबंधित शिकायत कुछ छात्रों द्वारा विभाग में की गई थी। शिकायत के बाद से उन छात्रों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के नाम पर लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।
एनएसयूआई ने यह भी आरोप लगाया कि मामले की जांच कर रहे अधिकारी द्वारा निष्पक्षता नहीं बरती जा रही है तथा पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है, जिससे छात्रों को न्याय मिलने की संभावना प्रभावित हो रही है।
इन सभी मुद्दों को लेकर एनएसयूआई प्रतिनिधिमंडल प्राचार्य से चर्चा करने संस्थान पहुंचा, किंतु नवीन साहू प्राचार्य वहां भी अनुपस्थित मिले। इसके बाद प्रशासनिक समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों के समक्ष प्राचार्य की अनुपस्थिति की शिकायत दर्ज कराते हुए संपूर्ण प्रकरण की निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा गया।
एनएसयूआई ने चेतावनी दी कि यदि विद्यार्थियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तथा निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन छात्रहित में आगे व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने बताया कि फ़ोन से सम्पर्क करने पर प्रभारी प्राचार्य नवीन साहू का कहना है, छुट्टी है आज बच्चों ने बताया की आते ही नहीं यहाँ, जबकि अभी प्रवेश चल रहा और सोमवार से परीक्षा आयोजित होना है और प्राचार्य छुट्टी का बहाना बना कर घर में आराम फरमा रहें।
अब सवाल ये उठता है कि क्या शैक्षणिक संस्थान में शनिवार को छुट्टी है प्राचार्य का और हैं तो फिर संस्थान खुला कैसे है समस्या का समाधान करेगा कौनl प्रदर्शन के दौरान पुष्पराज साहू, करन यादव, विन्नी विश्वकर्मा, राजा खान, राज चौहान, प्रशांत पाल, आशीष यादव, पारस पाण्डेय, मनेन्द्र अनंत, राज कोशले, सेसु साहू, करन पटेल , हिमेश भोई, अक्षत त्रिपाठी एवं छात्र मौजूद रहें l
