बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह बोले- हम टेंशन लेते ही नहीं… हम तो…
उन्होंने रोजाना 30 मिनट पैदल चलने, नियमित व्यायाम करने, धूम्रपान से बचने तथा नमक और चीनी का सीमित सेवन करने की सलाह दी।

बिलासपुर। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर रोटरी ई-क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड की ओर से मंगलवार को व्यापार विहार स्थित हाउस ऑफ पिकल में ‘HEART IN MOTION – Move Together, Live Healthier’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनिश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान दोनों अधिकारियों ने तनावमुक्त रहने और सकारात्मक सोच के साथ काम करने की बात कही। उन्होंने कहा, “हम टेंशन लेते ही नहीं, हम तो हमेशा हंसते हैं।” स्वास्थ्य सत्र में एलीट हॉस्पिटल के सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. राजीव लोचन भांजा ने हृदय को स्वस्थ रखने के उपाय बताए। उन्होंने रोजाना 30 मिनट पैदल चलने, नियमित व्यायाम करने, धूम्रपान से बचने तथा नमक और चीनी का सीमित सेवन करने की सलाह दी। साथ ही नियमित रूप से बीपी और शुगर की जांच कराने पर जोर दिया।
डायटीशियन मयूरी कनूजा ने संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर जानकारी दी। कार्यक्रम में रोटरी ई-क्लब के वरिष्ठ एवं नए सदस्य मौजूद रहे। आयोजन एलीट मेडसिटी के हेल्थकेयर पार्टनर और हाउस ऑफ पिकल के फिटनेस पार्टनर के सहयोग से हुआ। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष रोटे. प्रमोद अग्रवाल और सचिव रोटे. रौनक साव की विशेष भूमिका रही।