बिदर में DJ पर नाचने को लेकर भिड़े दो पक्ष… एक की मौत, दो की हालत गंभीर…

Bidar Erupts in Bloody Clash… Two Groups Fight Over Dancing to DJ Music; Sword, Knife and Iron Rod Attacks Leave One Dead, Two Critically Injured, Several Others Wounded

बिलासपुर। बिदर उत्सव की रात बिलासपुर के मस्तूरी थाना क्षेत्र में गणेश पंडाल के पास DJ पर नाचने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और तलवार, चाकू, लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और पत्थरों से हमला किए जाने की बात सामने आई है।

हिंसक झड़प में गंभीर रूप से घायल शैलेष कुमार राठौर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना में परिवार के कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों का सिम्स में उपचार जारी है। विवाद की वजह पुरानी रंजिश भी बताई जा रही है।

घटना के बाद गतौरा के जनक पहरी इलाके में तनाव का माहौल है। वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 14 संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम में शामिल लोगों की भूमिका, इस्तेमाल किए गए हथियारों और पुराने विवाद की कड़ियों को खंगाल रही है।