बिलासपुर निगम के कार्यपालन अभियंता आया आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के घ्ोरे में… EOW और ACB तक पहुंचा मामला… अरबों रुपए संपत्ति खरीदने के दस्तावेज पेश… करोड़ों रुपए के क्रेसर में पत्नी, बेटे और माता को बनाया है पार्टनर…

प्रभारी अधिकारी- अमुत मिशन, आईएचएसडीपी आवास, विभिन्न योजनाओं के नोडल अधिकारी, स्मार्ट सीटी के मैनेजर के पद पर नगर निगम बिलासपुर में जमे हुए हैं।

बिलासपुर। नगर निगम में पदस्थ कार्यपालन अभियंता के खिलाफ काली कमाई से धन अर्जित करने का मामला राज्य आर्थिक अपराध अंवेषण ब्यूरो (EOW ) एवं एन्टी करप्शन ब्यूरो (ACB) के पास पहुंच गया है। शिकायतकर्ता ने उनकी नियुक्ति से लेकर अब तक वेतन का हिसाब भी बताया है और उनके द्बारा इस दौरान खरीदी गई अरबों रुपए की संपत्ति के दस्तावेज भी पेश किए हैं। उन्होंने कार्यपालन अभियंता पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की 13 (1) बी, 13(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध करने की मांग की है।

शिकायतकर्ता के अनुसार पीके पंचायती pankaj panchayti (उम्र 57 वर्ष) वर्तमान में कार्यपालन अभियंता के पद पर नगर पालिक निगम बिलासपुर में पदस्थ है। पंचायती की प्रथम नियुक्ति बिलासपुर नगर निगम में 10 फरवरी 1986 को सब-इंजीनियर के पद पर हुई थी। 10 जून 1990 को असिस्टेंट इंजीनियर, 20 मार्च 2002 को गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में प्रतिनियुक्ति पर 3 साल सेवाएं दीं।

pankaj panchayti 24 फरवरी 2017 को कार्यपालन अभियंता के पद पर पुन: नगर पालिक निगम में नियुक्ति हुए। 17 जून 2017 को पदोन्नत हुए, तब से आज तक प्रभारी अधिकारी- अमुत मिशन, आईएचएसडीपी आवास, विभिन्न योजनाओं के नोडल अधिकारी, स्मार्ट सीटी के मैनेजर के पद पर नगर निगम बिलासपुर में जमे हुए हैं।

उनका आरोप है कि 35 साल की सेवा के दौरान pankaj panchayti मलाईदार पद पर पदस्थ रहे। विभाग में भ्रष्टाचार कर अरबों की चल-अचल संपत्ति अर्जित की है। इन पर तत्काल प्रथमदृष्टया भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की 13(1) बी. 13(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाना चाहिए।

चल-अचल संपत्ति का विवरण

1. पीके पंचायती pankaj panchayti का मूल निवास मकान नंबर 82, गीताजंली विहार-2, नेहरू नगर बिलासपुर है। बबीता पंचायती (पत्नी) के नाम पर मौजा कुदुदंड बिलासपुर में खसरा नंबर 363/9 क्षेत्रफल ०.०75 हेक्टेयर (8175 वर्गफीट) पर प्लाट एवं बंगला जिसकी कीमत लगभग 3 करोड़ होगी।

2. बबीता पंचायती (पत्नी) panchayti के नाम पर फार्म हाउस मौजा भरनी, सेंट जेवियर्स स्कूल के पीछे तहसील सकरी जिला बिलासपुर खसरा नंबर कमश: 274/2, 274/8, 275/2. क्षेत्रफल ०.825०, ०.०4००, ०.०61० हेक्टेयर है, जिसकी कीमत वर्तमान में 2 करोड़ होगी।

3. पुष्पलता पंचायती panchayti (माता) के नाम पर फार्म हाउस सेंट जेवियर्स स्कूल के पीछे मौजा मौजा भरनी तहसील सकरी जिला बिलासपुर खसरा नम्बर कमश: 274/3. 275/1. 9०.95० हेक्टेयर है, जिसकी कीमत वर्तमान में 2 करोड़ होगी।

4. बबीता पंचायती panchayti (पत्नी) के नाम पर सुभाष कांपलेक्स, मंदिर चौक जरहाभाठा बिलासपुर में 2 व्यावसायिक दुकानें हैं, जिसकी कीमत वर्तमान में 1 करोड़ होगी।

5. बबीता पंचायती panchayti (पत्नी) के नाम पर मकान मौजा मंगला, तहसील व जिला बिलासपुर मकान एवं जमीन है, जिसकी कीमत वर्तमान में 1 करोड़ होगी।

6. पुष्पलता पंचायती panchayti (माता) के नाम पर मौजा किरारी तहसील अकलतरा, जिला-जांजगीर-चांपा (छग) में जमीन खसरा नंबर कमश: – 83० ( ०.259 हेक्टेयर), 831 ( ०.138 हे.). 832 ( ०.162 हे.), 833/1 ( ०.174 हे.), 833/2 ( ०.214 हे.) .833/3 ( ०.174०), 834 ( ०.49० हे.) 835/1 ( ०.०97 हे.), 835 / 2 ( ०.5०6 हे.), 835/3 (०1०1 2०), 835/4 (०125 ०), 835/6 (०.121 ०), 835/3 (०.1०1 हे.). 835 / 4 ( ०.125 हे.), 835/6 ( ०.121 हे.), 835/7 ( ०.142 हे.), 835 / 8 ( ०. 93० हे.). 837 / 1 / क्ष/2 ( ०.668 हे.), 837/1/व/1 (०.4०5 हे.), कुल 2० जमीन है, जिसकी कीमत वर्तमान में 5 करोड़ होगी।

इसे भी पढ़ें: SECL: सीएमडी साहब… रिश्वत नहीं दी तो आपके अफसर ने टेंडर कर दिया निरस्त… ठेकेदार का दावा- लेनदेन की बातचीत का वाइस रिकॉर्ड है उनके पास…

7. माइनिंग, क्रेसर मशीन, जेसीबी, हाईवा, ट्रक है, जिसकी कीमत लगभग 25 करोड़ होगी। जमीन में 3 केसर प्लांट संचालित हैं। जिसकी लागत करोड़ो में है। उक्त जमीन पर माइंस है, जिसमें कई जेसीबी लगा हुआ है । उक्त जमीन पर गिट्टी अकलतरा से बिलासपुर लाने के लिए कई ट्रक, हाइवा, ट्रैक्टर लगे हुए हैं, जिसे रिश्तेदारों के नाम से खरीदे गए हैं।

शिकायतकर्ता का कहना है कि पंकज कुमार पंचायती panchayti ने उक्त जमीन माता के नाम से क्रय किया है, जिसकी उम्र वर्तमान में 75 साल है और चलने-फिरने में असमर्थ हैं। उनकी माता पुष्पलता पंचायती के पास करोड़ों की संपत्ति कहां से आई, इसकी जांच आवश्यक है।

8. पंचायती panchayti द्बारा किरारी अकलतरा से स्वयं के माइंस एवं के्रसर से गिट्टी निकालकर नगर निगम बिलासपुर के शासकीय कार्यों में ऊंची दर पर सप्लाई की जाती है, जिसकी आड़ में अवैध एवं भ्रष्टाचार कर करोड़ों की कमाई की जाती है।

इसे भी पढ़ें: सिद्धि विनायक इंफ्रा बिल्ड सकरी बाइपास में कृषि जमीन पर बसा रहा वेंकटेश नगर… पार्टनर ने माना- टीएनसी से एप्रूवल नहीं…

9. पंकज panchayti ने क्रेसर में बिजनेश पार्टनर माता, पुत्र एवं पत्नी को बनाया है, जिसकी कोई भी कहीं भी इनकम नहीं है। बिलासपुर में कई स्थानों पर स्वयं एवं परिवार के सदस्यों के नाम पर गृह निर्माण मंडल एवं विकास प्राधिकरण में प्लाट एवं मकान हैं।

10. रायपुर में कई स्थानों पर स्वयं एवं परिवार के सदस्यों के नाम पर गृह निर्माण मंडल एवं विकास प्राधिकरण में प्लाट एवं मकान है।

11. कई लक्जरी एवं कीमती वाहन स्वयं पत्नी माता एवं पुत्र के नाम पर है। सभी सदस्यों के नाम पर किए, बैंक एकाउंट एवं फिक्स डिपाजिट। रायपुर बिलासपुर एव इन्दौर में पोस्ट आफिस एवं राष्ट्रीयकृत बैंको में परिवार के रायपुर बिलासपुर एवं इन्दौर विभिन्न स्थानों पर फलैट एवं मकान।

12. पंचायती panchayti नगर निगम के सेवा में आने के पश्चात नियुकित दिनांक से आज दिनांक तक मलाईदार पदों पर नियुकित हुई है। इनके विरुद्ब लगातार भ्रष्टाचार के आरोप भी लग चुके है। शिकवा-शिकायत भी हुई, लेकिन पंकज कुमार पंचायती अपने उंचे पहुंच के चलते हर बार बच निकलते हैं अभी भी इनकी ढ़ेरो शिकायत विभाग/शासन एव लोक आयोग में लंबित है।

उनकी मांग है कि तत्काल प्रथमदृष्टया भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की 13(1) बी, 13(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर छापामार कार्रवाई की जाए।