70 साल की उम्र में बुजुर्ग या युवा … क्या कहें… देखिए वीडियो और खुद तय कीजिए…

बिलासपुर। 70 साल की उम्र में अक्सर कई तरह की बीमारियां घेर रती है। इस उम्र में तनाव, शुगर, ब्लड प्रेशर, पेट और मानसिक बीमारियां शरीर को जकड़ लेती हैं। इससे बचने के लिए जिला सहकारी बैंक से सेवानिवृत्त हुए रामप्रकाश शर्मा कसरत करते है। साथ ही वे अपने दोनों हाथो में मुगदल ऐसे भांजते है कि आज के युवा भी शरमा जाएं।

 

उनका एक विडियों वाइरल हो रहा है। जिसमें वे अपने दोनों हाथों में मुगदल भांज रहे है। इस तरह का विडियो तिलक नगर के बजरंग अखाड़ा में बनाया गया है। वहां के कसरत करने आने वालों ने यह विडियो बनाया है। जिसे सोशन मिडिया के मंच में अपलोड किया गया है। शर्मा जी बताते है कि उन्हें डायबिटिज की बीमारी होने के बाद से वे लगातार योग करते है।

बाबा रामदेव से प्रेरणा लेकर योग को करते रहे है। किसी तरह की और बीमारी न हो इससे बचने के लिए बजरंग अखाड़ा में जाते रहे है। वे लोगों को नियमित व्यायाम, शारीरिक श्रम, सुबह-शाम पैदल टहलने, योग की सलाह देते हैं।

ऐसा माना जाता है कि ताउम्र व्यायाम करना एक आदर्श है। ऐसा माना भी जाता है कि 65 साल से ज़्यादा उम्र के लोगों समेत सभी वयस्कों को सप्ताह में ढाई घंटे तक शारीरिक मेहनत करनी चाहिए। फिलहाल उनका विडियो वाइरल हो रहा है। उसमें दोनों हाथों से मुगदल चलाते देखना अद्भुत है।