छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब के आकाश दत्त मिश्रा मुंगेली जिलाध्यक्ष… अजीत यादव जिला उपाध्यक्ष  और सुरेश सिंह पाटले को शहर अध्यक्ष नियुक्त किया गया… 

मुंगेली। एक सफल लोकतंत्र के लिए उसके चारों पायो का मजबूत होना बेहद जरूरी है। खासकर वर्तमान दौर में मुख्यधारा के प्रेस मीडिया की जिम्मेदारी और भी महत्वपूर्ण हो गई है ।अलगअलग संगठनों के माध्यम से क्षेत्र के पत्रकार इन्ही जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैंसाथ ही देश, समाज और पत्रकार हित के लिए भी कार्य किया जा रहा है इसी उद्देश्य के लिए समर्पित छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब ने अपना विस्तार करते हुए मुंगेली जिला के नए पदाधिकारियों का ऐलान किया है, जिनके द्वारा शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष संदीप तिवारी के द्वारा संगठन को मजबूती पत्रकारों पर हो रहें अत्याचार को रोकने के लिए संगठन का विस्तार करते हुए मुंगेली छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब के लिए वरिष्ठ पत्रकार आकाश दत्त मिश्रा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही  जिला उपाध्यक्ष युवा पत्रकार अजीत यादव व शहर अध्यक्ष सुरेश सिंह पाटले बनाए गए हैं। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियो ने अपने पद की गरिमा  को बनाये रखते हुए  पत्रकार हित मे सदैव तत्पर रहने की बात कही है। साथ ही संगठन के उद्देश्य को पूर्ण करने का संकल्प भी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने लिया है । बताया जा रहा है कि  बहुत जल्द ही जिला पदाधिकारियो का विस्तार करते हुए संगठन के अन्य पदाधिकारियों के नाम घोषित किए जाएंगे। इसी के साथ मुंगेली में संगठन के साथ अधिक से अधिक पत्रकारों को जोड़ने का भी प्रयास किया जाएगा ताकि मुंगेली के पत्रकार संगठित होकर पत्रकार हित में आवाज बुलंद कर सके। इस नियुक्ति पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया है।