बिलासपुर: डीजल व पेट्रोल में मूल्यवृद्धि के खिलाफ अब जिलेभर में भड़का आक्रोश… बैलगाड़ी चलाते तहसील पहुंचे जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी…

बिलासपुर। जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) बिलासपुर के निर्देश पर रविवार को तिफरा  ब्लाक कांग्रेस  कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर  केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों और पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दामों में लगातार की जा रही मूल्य वृद्धि के विरोध में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन तिफरा मेंन रॉड में आयोजित किया गया। उसके पश्चात  जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी, कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र शुक्ला और पूर्व विधायक सियाराम कौशिक ने  बैलगाड़ी से जाकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।

धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि जब देश कोरोना वायरस से जूझ रहा है। तब ऐसे विपरीत समय में केन्द्र की मोदी सरकार लगातार कीमतें बढ़ा रही है। जबकि क्रूड ऑयल का रेट सस्ता है।अभी किसानी का समय भी है। डीजल और पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि का सीधा बोझ किसानों को झेलना पड़ रहा है। गरीब मजदूर और मध्यम वर्ग के लोगों को केन्द्र की सरकार चैन से ज़ीने नहीं दे रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लच्छेदार भाषण में फंसकर केन्द्र में भाजपा की सरकार बनाकर जनता पछता रही है। यह के सांसद भी स्थानीय जनता की मदद के बजाय दिल्ली में बैठकर प्रधानमंत्री राहत कोष में पैसा दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार का गठन होते ही किसानों को  धान की कीमत प्रति क्विंटल 2500 करने एवं कर्जा माफ़ी से जो लाभ मिला है। उसे आज  याद कर इस संकट में भी प्रदेश के किसान अपने बच्चों के शादी ब्याह कर रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमन्त्री सिर्फ मन की बात करते हुए लोगों को भ्रमित करने में लगे हुए हैं। चीन के सैनिकों द्वारा 20  भारतीय सैनिकों की हत्या कर दी गई। हमारे जवान शहीद हुए। चीन ने भारतीय सीमा पर कब्जा कर लिया। 

कांग्रेस नेता राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि  कोरोना महामारी  का खौफ  पूरे देश में अपना पैर फैला रहा है। ऐसी विषम परिस्थितियों में भी देश की मोदी सरकार किसानों, व्यापारियों, कमजोर एवं निम्न आय वर्ग के लोगों पर कहर ढा रही है। पेट्रोल एवं डीजल के दामों में लगातार की जा रही मूल्यवृद्धि से देश के लोगों को आर्थिक मार झेलनी पड़ेगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक सियाराम  कौशिक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित यादव , पवन शाहू, हर्ष शर्मा लछमी नाथ साहू, रंजीत खनूजा, भागवत श्रीवास, मनहरण कौशिक, प्रताप वर्मा, पार्षद सूरज मरकाम,  शोभा चाहिल , राकेश यादव  मनोज पाटकर , बाबा खान, दौलत शाहू, देवी यादव ,  रविन्द्र डाहरे , लिलोकी वर्मा, दिनेश यादव गौरव सिंह , राजेश साहू,  आदि उपस्तिथ थे। 

तत्पश्चात सभी उपस्थितजन  बैलगाड़ी और साइकिल चलाते हुए  महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार भारद्वाज को सौंपा।