बिलासपुर: बाढ़ नियंत्रण कक्ष के लिए नगर निगम ने जारी किए तीन और नंबर… इन नंबरों पर डायल करते ही तत्काल पहुंचेगी टीम… 

पूर्व से संचालित लैंड लाइन नं. 07752471224 के अलावा तीन और नंबर 918602736159, 918602736509, 918602652194 बाढ़ नियंत्रण कक्ष में सूचना देने या सहायता के लिए चालू रहेंगे। 

बिलासपुर। नगर पालिक निगम ने बारिश के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है, जिसमें 24 घंटे अधिकारी-कर्मचारी तैनात हैं। बाढ़, जल भराव या बारिश से होने वाली समस्या की सटीक और त्वरित सूचना के लिए निगम ने तीन और अतिरिक्त नंबर जारी किए हैं। पूर्व से संचालित लैंड लाइन नं. 07752471224 के अलावा तीन और नंबर 918602736159, 918602736509, 918602652194 बाढ़ नियंत्रण कक्ष में सूचना देने या सहायता के लिए चालू रहेंगे। 

बरसात का मौसम शुरू हो चुका है और बिलासपुर में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए निगम ने मई के आखिरी सप्ताह में ही बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिया था, ताकि बारिश के दौरान आने वाली समस्याओं से बेहतर तरीके निपटा जा सके। बाढ़ नियंत्रण कक्ष में बाढ़ या जल भराव की सूचना पर त्वरित राहत कार्य के लिए टीम 24 घंटे मुस्तैद है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष में 24 घंटे सेवा देने तीन पालियों में अधिकारी,इंजीनियर व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

इसके नोडल अधिकारी अधीक्षण अभियंता नीलोत्पल तिवारी मो. 9131548670 व सहायक नोडल अधिकारी क्रांतिकुमार मो.8319993167, अनुपम तिवारी मो.9993596615 को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा आपात स्थिति में प्रभावित लोगों को सुरक्षा की दृष्टि से रखने के लिए सामुदायिक, शासकीय तथा निजी भवनों को चिन्हित किया गया है, जिसके लिए अलग से नोडल आफिसर भी बनाए गए है।

इसके अलावा सभी जोन कमिश्नरों को अपने जोन क्षेत्र में गड्ढा होने पर तत्काल मरम्मत कराने के भी निर्देश दिए गए हैं। जर्जर भवनों को चिन्हांकित कर कार्रवाई के लिए भी इंजीनियरों को दायित्व सौंपे गए हैं।