Chhattisgarh: BJP के पूर्व विधायक और पत्नी की लड़ाई सड़क पर आई… पत्नी बोली – दूसरी महिला से है अवैध संबंध… Purv vidhayak ने कहा- मारपीट करती थी पत्नी…

पत्नी का व्यवहार बदल गया। वह आए दिन उनके साथ मारपीट करती। बच्चों को खाना नहीं देती। उनकी 90 साल की मां पर चोरी का आरोप लगाकर मारपीट की। उन्हें घर से निकाल देती, पर राजनीति से जुड़े होने के चलते वे चुप रहे।

राजनांदगांव। जिले में डोंगरगढ़ से BJP purv vidhayak रामजी भारती ramji bharti ने अपनी पत्नी पर ही प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पत्नी संगीता भारती उन्हें पीटती थी। खाना नहीं देती थी। मां के ऊपर चोरी का आरोप लगाकर उनके साथ मारपीट करती। घर से निकाल देती।

खास बात यह है कि BJP purv vidhayak जब यह सब बता रहे थे, उसी समय उनकी पत्नी भी उन पर प्रताड़ित और धोखाधड़ी करने का आरोप लगा रही थीं। एक दिन पहले भी उनकी पत्नी ने प्रेस कान्फ्रेंस कर अवैध संबंधों के आरोप लगाए थे। दरअसल, पूर्व विधायक और अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष रामजी भारती शनिवार को अपने बेटे के साथ मीडिया के सामने आए।

BJP purv vidhayak ने कहा कि उनकी शादी साल 2000 में रायपुर निवासी संगीता के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के 4 साल तक सब ठीक चला। इसके बाद पत्नी का व्यवहार बदल गया। वह आए दिन उनके साथ मारपीट करती। बच्चों को खाना नहीं देती। उनकी 90 साल की मां पर चोरी का आरोप लगाकर मारपीट की। उन्हें घर से निकाल देती, पर राजनीति से जुड़े होने के चलते वे चुप रहे।सभी जगह झूठी शिकायत की, जांच में सब आरोप झूठे निकले।

रामजी भारती ramji bharti ने कहा कि वे डोंगरगढ़ के विधायक रह चुके हैं। साथ ही दो कार्यकाल उनके आयोग के अध्यक्ष पद रहे। उनकी समाज में प्रतिष्ठा है। इसी के चलते वे सब सहते रहे, लेकिन पत्नी का व्यवहार ठीक नहीं हुआ।

आरोप लगाया कि पत्नी की क्रूरता बढ़ती जा रही थी। सब बर्दाश्त के बाहर हो गया तो 16 दिसंबर 2020 को परिवार कोर्ट में तलाक की अर्जी दी। इसी से नाराज होकर पत्नी मेरे खिलाफ सब जगह शिकायत कर रही है। सभी जगह से जांच हुई और पत्नी के सारे आरोप झूठे निकले।

संगीता भारती ने कहा- पति के अवैध संबंध

BJP purv vidhayak रामजी भारती की पत्नी संगीता भारती ने एक दिन पहले ही उनके ऊपर गंभीर आरोप लगाए थे। संगीता भारती ने कहा कि रामजी उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। उनकी दूसरी महिला से अवैध संबंध है। संगीता भारती ने पति पर धोखाधड़ी का भी आरोप लगाया।

साथ ही शासन से न्याय दिलाने की मांग की है। कहा कि राजनांदगांव में उनका एक मकान है, जिस रामजी भारती फर्जी तरीके से हड़पना चाहते हैं। LIC पॉलिसी में भी फर्जीवाड़ा कर रुपए निकाल लिए।

साल 2008 से 2013 तक विधायक रहे हैं रामजी भारती

BJP नेता रामजी भारती डोंगरगढ़ विधानसभा से 2008 से 2013 तक विधायक रह चुके हैं। इस दौरान वे अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष भी रहे हैं। रामजी की पत्नी का आरोप है कि उन्हें धमकी भी दी गई कि कहीं भी शिकायत कर लो, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी।

एक साल पहले उन्हें घर से निकाला गया, शिकायत और FIR के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।

आजकल.info जल्द ही एक इनामी योजना लेकर आ रहा है, जिसमे एक माह के अंदर 10 सवाल पूछे जायेंगे और 10 इनाम बांटे जाएंगे। पहला इनाम 1100 रुपए और प्रशस्ति पत्र। दूसरा इनाम 501 रुपए और प्रशस्ति पत्र। तीसरा इनाम 301 रुपए और प्रशस्ति पत्र।

7 सांत्वना पुरस्कार 101 रुपए और प्रशस्ति पत्र। सवाल किसी भी न्यूज के लिंक में दिया जाएगा। विजेताओं का चयन लाटरी से होगा। इसलिए पढ़ते रहिए www.aajkal.info की हर खबर।