CG BJP Candidate 2nd List: छत्तीसगढ़ भाजपा की दूसरी सूची में 64 प्रत्याशियों का चेहरा साफ… तीन सांसद और 15 पूर्व मंत्रियों पर लगाया दांव…

BJP की ओर से जारी सूची के मुताबिक इस बार पार्टी ने सांसदों को भी चुनावी मैदान में उतारा है। सरगुजा से सांसद व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह को भरतपुर सोनहत से चुनावी मैदान में उतारा गया है। वहीं गोमती साय को पत्थल गांव से मौका दिया गया है। इसके अलावा अरूण साव लोरमी विधानसभा से मैदान पर होंगे।

रायपुर। CG BJP Candidate 2nd List: BJP ने छत्तीसगढ़ में अपनी प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। जिसमें कुल 64 विधानसभा के प्रत्याशियों का नाम शामिल है। भाजपा ने 15 पूर्व मंत्री और तीन सांसद को टिकट दिया है। इस सूची से पहले भाजपा ने 21 प्रत्याशियों की घोषणा की थी। अब तक 85 सीटों पर उम्मीद्वारों के नाम घोषित हो गए हैं। पांच पर नाम जारी करना बाकी है।

भारतीय जनता पार्टी BJP ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस बार पार्टी ने 64 सीटों के नामों की घोषणा की है। इससे पहले भाजपा ने 21 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी।

आज जारी सूची में पूर्व मंत्री व मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहिले, धमतरी विधायक रंजना साहू व दयालदास बघेल को मौका दिया गया है। बिरनपुर हिंसा में मारे गए युवक भुवनेश्वर साहू के पिता ईश्वर साहू को मौका दिया गया है। सूची में कुछ दिनों पहले वायरल सूची में शामिल ज्यादातर नाम है।

तीन सांसदों को पार्टी ने उतारा मैदान में

देखिए सूची