छत्तीसगढ़ : रेप के आरोपी आईएस को किया सस्पेंड… सीएम ने उच्च स्तरीय दल से जांच कराने के दिए निर्देश… जानिए क्या है पूरा मामला…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जांजगीर-चांपा जिले में पूर्व पदस्थ अधिकारी के विरुद्ध एक महिला द्वारा की गई शिकायत  के मामले को काफी गंभीरता से लिया है। उन्होंने मुख्य सचिव आरपी मण्डल को तत्काल संबंधित अधिकारी को निलंबित करने और पूरे प्रकरण की जांच उच्च स्तरीय दल के कराने के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी जांजगीर के पूर्व कलेक्टर पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने वर्तमान कलेक्टर यशवंत कुमार से लिखित शिकायत में बताया कि आईएएस जनक पाठक ने 15 मई को अपने चैम्बर में दुष्कर्म किया। महिला ने जानकारी दी कि  कलेक्टर ने एक बार नहीं बल्कि कई बार सम्बन्ध बनाया। इस दौरान तात्कालीन कलेक्टर ने एनजीओ के लिए काम देने का आश्वासन भी दिया।

लेकिन बाद में मुकर भी गए। जांजगीर के पूर्व कलेक्टर के खिलाफ पुलिस कप्तान पारूल माथुर ने एफआईआर दर्ज का आदेश दिया था। इसके तहत जांजगीर पुलिस ने आईएएस पाठक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।