छत्तीसगढ़: किसानों के समर्थन में छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार… कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक किया चक्काजाम… बिलासपुर में विधायक शैलेश और मेयर रामशरण यादव भी उतरे सड़क पर…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ किसान महासभा ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के हर जिले, ब्लॉक मुख्यालयों में केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए लाए गए तीन काले कानून के विरोध में चक्काजाम किया। भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस सरकार ने भी किसानों का साथ दिया। बिलासपुर के नेहरू चौक में बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय और मेयर रामशरण यादव ने भी किसानों के हितों की रक्षा के लिए समर्थन किया और केंद्र सरकार से काले कानून को वापस लेने की मांग की।

इधर, किसानों के समर्थन में उतरी छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक चक्काजाम किया। दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा जिले में भी दिल्ली में जमा हो रहे किसान व उनके आंदोलन के समर्थन में केंद्र सरकार द्वारा किसान विरोधी तीन काले कानूनो को जल्द वापस लेने हेतु गीदम नगर मैं कांग्रेस ने मुख्य मार्ग को बाधित किया गया। बीजापुर जगदलपुर मार्ग पर चक्काजाम किया।