छत्तीसगढ़: पांच निगम कमिश्नरों का तबादला… बिलासपुर आयुक्त प्रभाकर पांडेय गए अंबिकापुर निगम… कई उपलब्धियों से भरा रहा कार्यकाल…

बिलासपुर। राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ के 5 नगर निगम के कमिश्नरों समेत राज्य प्रशासनिक सेवा के 10 अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है। इनमें बिलासपुर कमिश्नर प्रभाकर पांडेय का नाम भी शामिल हैं। उनके बेहतर कार्यकाल को देखते हुए उन्हें अंबिकापुर नगर निगम में आयुक्त बनाया गया है।

बिलासपुर नगर निगम में आयुक्त का प्रभार संभालने के बाद से प्रभाकर पांडेय ने शहर के व्यस्थित विकास को अपनी प्राथमिकता में लिया था। वे लोगों की समस्याएं जल्द निपटाने के लिए मातहतों को लगातार निर्देश देते रहे हैं। बिलासपुर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए उन्होंने पूरी ताकत झोंक दी थी। उन्होंने मिट्‌टी तेल गली से बेजाकब्जा हटाते हुए स्मार्ट सड़क बनवाई है, जो आज बिलासपुर की पहचान बन गई है। व्यापार विहार स्मार्ट सड़क का काम भी तेजी हो रहा है। घंटाघर भी उनकी उपलब्धियों में से एक है। बिलासपुर निगम के इतिहास में वे पहले आयुक्त हैं, जिन्होंने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। अब तक उन्होंने एक दर्जन से अधिक अवैध प्लाटिंग करने वालों की सड़क उखड़वा दी है।

देखें सूची