इन 5 चीजों को भिगोकर खाएंगे तो… दूर हो जाएंगी सारी बीमारियां… काला चना अंकुरित करके खाने से शरीर को बहुत फायदा मिलता है…

कुछ चीजों को रातभर भिगोकर खाने से उनके पोषक तत्व बढ़ जाते हैं। क्योंकि भिगोने से ये अंकुरित हो जाती हैं और इनके पोषक तत्व शरीर को आसानी से मिल जाते हैं। जैसे काला चना अंकुरित करके खाने से शरीर को बहुत फायदा मिलता है। तो चलिए जानें ऐसे ही पांच सुपरफूड जिन्हें भिगोकर खाना सेहत के बड़ा ही फायदेमंद होता है।

मेथी दाना

मेथी दाने का प्रयोग घर की रसोई में तड़का लगाने के काम आती है। इसके अलावा मेथी दाने को अगर भिगोकर सुबह खाया जाए तो डायबिटीज के मरीजों के लिए ये बहुत लाभदायक होता है। वहीं जिन लोगों को कब्ज की परेशानी रहती है उनके लिए भी मेथीदाने को भिगोकर खाने से आंते साफ होती हैं। जिन महिलाओं के पीरियड्स के दिनों में दर्द होता है उनको भी मेथी दाना खाना फायदा दे सकता है।

खसखस

खसखस को भिगोकर सुबह गर्मपानी के साथ खाने से वजन को कम करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद फोलेट, थियामिन होता है। वहीं विटामिन बी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है।

अलसी

दिल की बीमारी से जूझ रहे हैं तो अलसी को रातभर पानी में भिगोकर खाने से फायदा होता है। ओमेगा 3 फैटी एसिड का एकमात्र शाकाहारी स्त्रोत है। जिसे खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है।

मुनक्का

किशमिश की तरह ही मुनक्का भी सेहत का खजाना है। इसे पानी में भिगोकर सुबह खाने से एनीमिया के साथ ही किडनी स्टोन की परेशानी भी दूर होती है। इसके साथ ही मुनक्के को दूध में भिगोकर भी खाया जा सकता है। मुनक्के में मैग्नीशियम, पोटैशियम और आयरन काफी ज्यादा मात्रा में होता है। जो कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है।