कोरबा: जयकृष्ण राठिया बने करतला अध्यक्ष… तो छेदीन बाई चौहान बनीं महिला प्रकोष्ठ की चेयरमैन… जानिए और किसे क्या जिम्मेदारी मिली…

कोरबा। संयुक्त शिक्षक संघ 2571 के प्रांतीय वर्चुअल मीटिंग 9 अगस्त 2020 व प्रांताध्यक्ष केदार जैन के निर्देशानुसार कोरबा जिले के करतला विकासखंड के कार्यकारिणी का विस्तार कोरोना के मद्देनजर वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से किया गया, जिसमें अध्यक्ष जय कृष्ण राठिया, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश सोनवान,  उपाध्यक्ष सनत कालेलकर, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी छेदीन बाई चौहान, सचिव ललित जगत, एवं मीडिया प्रभारी अमृत साहू सर्वसम्मति से मनोनीत किए गए।

सभी पदाधिकारियों ने संघीय मर्यादा का पालन करने और सदैव शिक्षक हित में निश्छल कार्य करना अपना प्राथमिक उद्देश्य बतलाया। नवीन पदाधिकारियों को कार्यकारी प्रांत अध्यक्ष ओमप्रकाश बघेल, संभागीय अध्यक्ष मुकुंद उपाध्याय जिलाध्यक्ष नित्यानंद यादव ने  बधाई  देते हुए आगामी समय में संघ के रणनीतियों से अवगत कराया, जिसमें प्रमुख रूप से प्रथम नियुक्ति से समस्त शिक्षकीय लाभ को संघ द्वारा प्राथमिकता प्रदान किया जाना तय हुआ है। नितिन सैमुएल, महेंद्र पटेल,अरुण जगत,लीलबिहारी कौशिक, मनोज धोबी, प्रेम सोनी, शंकर सारथी, पवन यादव, मया राम, सावित्री पैकरा, अनिता राठौर, गोमिका जांगड़े ने सभी पदाधिकारियों का संघ में स्वागत किया।