किसान हितैषी सरकार होने का दंभ भरने वाले भूपेश सरकार में किसानों के साथ धोखा… खुद तो प्लास्टिक बोरी में खरीद रहे धान और किसानों को का रहे…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार ने किसानों के साथ बड़ा धोखा किया है सरकार खुद तो प्लास्टिक बोरी में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी कर रही है दूसरी ओर जब किसान धान प्लास्टिक की बोरी में ले जा रहे हैं तब उन्हें यह क्या कर लौटाया जा रहा है की जब तक वे जूट की बोरी में धान नहीं लाएंगे तब तक उनका धान नहीं खरीदा जाएगा। इसे लेकर किसानों में बढ़ा आक्रोश है और आपस में आंदोलन की रणनीति बना रहे हैं। बलौदा बाजार भाटापारा के एक किसान नेता ने बताया की एक तो एक गांव का धान खरीदी के लिए नंबर सप्ताह में एक बार आता है। जब किसान धान बेचने जाते हैं तब उन्हें यह बात कह कर लौटा दिया जाता है जिससे किसान परेशान है उन्हें यह समझ में नहीं आ रहा है कि वे अपना धान समर्थन मूल्य पर बेच पाएंगे या नहीं फिलहाल किसान धीरे धीरे कर आपस में सरकार के खिलाफ रणनीति बनाने में लगे हुए हैं।