बिलासपुर मेयर रामशरण यादव ने युवतियों- महिलाओं और सीनियर सिटीजन को दी बड़ी सौगात… जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर…

Mayor Ramsharan Yadav gave a big gift to the girls-women and senior citizens... read the full news to know...

बिलासपुर। नगर निगम अरपा सरकंडा में वूमेन गार्डन बनाने जा रहा है, जहां सिर्फ महिलाओं को ही एंट्री मिलेगी। इसके लिए राजकिशोर नगर में पांच एकड़ का चिन्हांकन कर लिया गया है। गार्डन बनाने का प्रस्ताव एमआईसी में पास कर एप्रूअल के लिए राज्य शासन को भ्ोजा गया है।

यूं तो नगर निगम सीमा में छोटे-बड़े लगभग 1०० से अधिक उद्यान हैं, जहां बच्चों से लेकर युवा-युवतियों और सीनियर सिटीजन को प्रवेश दिया जाता है। नगर निगम ने राजकिशोर नगर में एक ऐसा गार्डन बनाने का निर्णय लिया है, जो महिलाओं के लिए आरक्षित होगा। इस गार्डन में महिलाओं और बच्चों को ही प्रवेश मिलेगा। पुरुषों के लिए यह गार्डन प्रतिबंधित रहेंगा। इस बनाने का मकसद यह है कि शहर के कंपनी गार्डन समेत सभी उद्यानों में रोजाना महिलाओं के साथ ही पुरुष भी बड़ी संख्या में घूमने, एक्सरसाइज और वॉक करने आते हंै। पुरुषों के सामने एक्सरसाइज करने में महिलाएं असहज महसूस करती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए वूमेन गार्डन बनाया जा रहा है, जहां महिलाएं निसंकोच होकर योगा और व्यायाम कर सकेंगी।

ऐसा होगा उद्यान
अरपापार राजकिशोर नगर में 5 एकड़ में यह उद्यान बनाया जाएगा। यहां हरे-भरे पेड़-पौध्ो, बच्चों के लिए झूला, महिलाओं के एक्सरसाइज के लिए अलग से स्थान, ओपन जिम समेत अन्य सुविधाएं रहंेगी।

सीनियर सिटीजन के लिए रिवर व्यू-2 में बनेगा गार्डन
सीनियर सिटीजन के लिए भी नगर निगम रिवर व्यू 2 में एक गार्डन बनवाने जा रहा है, जहां पहुंचकर सीनियर सिटीजन अरपा के तट पर बैठकर पानी की लहरों का आनंद ले पाएंगे। साथ ही बापू की कुटिया भी बनाई जाएगी। यहां ये मनोरंजन संबंधित गतिविधियां कर पाएंगे। टीवी, शतरंज, कैरम, पुस्तकें आदि उपलब्ध होंगे, जहां शहर के वरिष्ठजन अपना समय गुजार कर सकते है।

महिलाओं और युवतियों की मांग पर राजकिशोर नगर में उनके लिए विश्ोष गार्डन का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही रिवर व्यू 2 में शहर के वरिष्ठजनों के लिए भी एक गार्डन तैयार किया जाएगा। इसके लिए एमआईसी में प्रस्ताव पास कर शासन को भेज दिया गया है।
– रामशरण यादव, महापौर नगर निगम बिलासपुर