शहर के मुख्य मार्ग और नालियों की सफाई का जायजा लेने निकले महापौर रामशरण यादव… बरसात से पहले व्यवस्था दुरुस्त करने दिए निर्देश…

बिलासपुर। बरसात के पहले शहर के सभी वार्डों में इन दिनों नालियों और मुख्य मार्गों की अभियान चलाकर सफाई कराई जा रही है, जिसका निगम महापौर रामशरण यादव और स्वास्थ्य विभाग के चेयरमैन राजेश शुक्ला ने स्वच्छता अभियान व सफाई कार्य का निरीक्षण किया। वार्डों की अन्य समस्याओं की जानकारी ली और बरसात के पहले सभी वार्डों के मुख्य नाले-नालियों की सफाई व्यवस्था व निर्माण को पूरा करने का निर्देश दिया।

वार्ड क्र.16 कुदुदंड, वार्ड क्र.61 मुख्य मार्ग जबड़ापारा, वार्ड क्र.60 मुख्य मार्ग चांटीडीह नाला रोड, वार्ड क्र. 35 पचरीघाट जूना बिलासपुर, वार्ड क्र. 38 शिवाजी मार्ग दयालबंद, वार्ड क्र. 46 ओवरब्रिज के नीचे व शहर के अन्य वार्डों मुख्य मार्गों में सफाई का निरीक्षण व बरसात के पूर्व नाले-नालियों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने निर्देशित किया।

इस दौरान मौजूद पार्षद प्रियंका यादव, पार्षद इब्राहिम खान (अब्दुल भाई), पार्षद सुनीता नामदेव, पार्षद विजय ताम्रकार, पार्षद बंधु मोर्या, छाया पार्षद प्रिया जुरयानी, सैयद इमरान भाई, राज बंजारे, भरत जुरयानी, व स्वास्थ्य निरीक्षक – प्रमोद दुबे, राजेन्द्र पाण्डेय, आलोक ठाकुर, दीपक पंकज, परमानंद चौहान, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी राकेश वर्मा, संदीप चौधरी, राहुल यादव, प्रेम शंकर राठौर आदि मौजूद थे।