परशुराम सेवा संगठन ने 121 बटुकों का नि:शुल्क जनेऊ संस्कार कराया… बोले अमर- संस्कारों की पुनर्स्थापना के लिए ऐसे आयोजन जरूरी…

Parshuram Seva Sansthan organized free sacred thread ceremony for 121 boys... Amar said- Such events are necessary for the restoration of rituals...

बिलासपुर। परशुराम सेवा संगठन के तत्वावधान में आयोजित वार्षिक जनेऊ संस्कार कार्यक्रम का भव्य आयोजन इस वर्ष भी सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में कुल 121 बटुकों का विधिवत जनेऊ संस्कार किया गया। यह आयोजन संगठन द्वारा लगातार आठ वर्षों से नि:शुल्क किया जा रहा है, जिससे समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा मिल रहा है।

कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें संगठन के संस्थापक राजश्री मिश्रा, रेखा पांडे, शोभा मिश्रा, आर्यावर्त की प्रदेश अध्यक्ष शोभा त्रिपाठी तथा राष्ट्रीय प्रभारी रेखेन्द्र तिवारी शामिल थे। जिला अध्यक्ष दिव्या चतुर्वेदी ने भी अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई।

अतिथि के रूप में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल एवं बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित हुए और संगठन के इस पुनीत कार्य की सराहना की। उन्होंने समाज में संस्कारों की पुनः स्थापना के लिए ऐसे आयोजनों की महत्ता पर बल दिया।

कार्यक्रम में वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत जनेऊ संस्कार संपन्न कराया गया। बच्चों के परिजनों ने संगठन के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

परशुराम सेवा संगठन का यह प्रयास समाज में सांस्कृतिक जागरूकता के साथ-साथ सेवा भाव को भी प्रकट करता है, जो आज के युग में एक प्रेरणास्रोत है।