महापौर कप 2021 का पहला इनाम 1 लाख 21 हजार रुपए… रघुराज सिंह स्टेडियम में होगा महापौर कप क्रिकेट का आयोजन… संघ के पदाधिकारियों ने मेयर से की मुलाकात…

बिलासपुर। क्रिकेट संघ बिलासपुर के पदाधिकारीयों ने बुधवार को महापौर रामशरण यादव से भेंट की और रघुराज स्टेडियम में होने जा रहे ’’महापौर कप 2021’’ के विषय में चर्चा की। ’’महापौर कप 2021’’ के कार्यक्रम में अध्यक्षता के रूप में उपस्थित होने का निमंत्रण दिया गया।

यहां टुर्नामेंट लीग पद्धति से सफेद ड्यूस बॉल से खेला जाएगा। प्रथम पुरस्कार 1 लाख 21 हजार द्वितीय पुरस्कार 51 हजार और मेन ऑफ द सीरीज 11 हजार रुपये रखा गया है। बेस्ट बेट्समेन बेस्ट को ऑरेज कैंप और बेस्ट बॉलर को परपल कैंप दिया जाएगा। प्रत्येक मैंच में मैन ऑफ द मैच एवं आकर्षक पुरस्कार दिया जाएगा। दौरान क्रिकेट संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष मुकुल तिवारी, क्रिकेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया, क्रिकेट संघ बिलासपुर के उपाध्यक्ष देवेंद्र सिह (बाटू), क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विटेश अग्रवाल (बन्टी), व क्रिकेट संघ के सदस्य अशोक भंडारी (बप्पी ) कमल सिह ठाकुर, फिरोज अली, एम.आई.सी सदस्य राजेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।