गुजरात के नए सीएम की पूरी नई टीम… भूपेंद्र कैबिनेट में 24 मंत्रियों ने ली शपथ…

नई दिल्ली। गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुरुवार को अपनी नई टीम बना ली। राजभवन में दोपहर 1:3० बजे हुई शपथ में 24 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। 1० कैबिनेट और 14 राज्य मंत्री हैं। पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की 22 मंत्रियों वाली पूरी टीम बाहर हो गई है।

कलह के चलते टला था शपथ ग्रहण नाराजगी जताने वाले हुए बाहर

शपथ ग्रहण बुधवार दोपहर होना था, लेकिन नए मंत्रिमंडल को लेकर रुपाणी और पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल नाराज थे। बुधवार को सुबह से रात तक विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के बीच बैठकों का दौर जारी रहा। इसके बाद हाईकमान ने नाराज नेताओं को मनाने का जिम्मा रुपाणी पर ही छोड़ दिया था। आज जब शपथ ग्रहण हुआ तो नाराजगी जताने वाले सभी को कैबिनेट से बाहर कर दिया गया।

14 विधायक बने राज्य मंत्री

नाम      विधायक

हर्ष सांघवी      माजरा

जगदीश पांचाल  निकोल

बृजेश मेरजा         मोरबी

जीतू भाई चौधरी कपराड़ा

मनीषा वकील        बडोदरा

मुकेश पटेल          ओलपाड़

निमिषाबेन सुतार मोरवा हदफ

अरविद रैयाणी   राजकोट

कुबेर सिह डिडोर संत रामपुर

कीर्ति सिह वाघेला     कंकराज

गजेंद्र सिह परमार     प्रांतिज

आरसी मकवाना  महुवा

विनोद भाई मोराडिया  कतारगाम

देवा भाई मालम केशोद