30 घंटे हिरासत में रखने के बाद प्रियंका गांधी गिरफ्तार… सीतापुर के गेस्ट हाउस को ही बनाया गया अस्थाई जेल…

नई दिल्ली। लखीमपुर खीरी हिसा में मारे गए किसानों के परिवारों से मिलने की कोशिश कर रहीं प्रियंका गांधी को सीतापुर स्थित पीएसी के गेस्ट हाउस में 3० घंटे हिरासत में रखने के बाद यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन और शांति भंग की आशंका जैसी धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस ने गेस्ट हाउस को ही अस्थाई जेल के रूप में तब्दील कर दिया है। प्रियंका फोन के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। कांग्रेस कार्यकताã सीतापुर गेस्ट हाउस के पास प्रियंका के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुधवार को उत्तर प्रदेश पहुंचेंगे। राहुल का लखनऊ से सीतापुर होते हुए लखीमपुर खीरी जाने का प्लान है। वे पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ यहां आने वाले हैं।

सोशल मीडिया में शेयर किया वीडियो

प्रियंका ने सोशल मीडिया पर किसानों को जीप से कुचलने का वीडियो शेयर करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी से सवाल पूछा है, ‘आप आजादी का अमृत उत्सव मनाने लखनऊ आए हैं। आपने लखीमपुर खीरी का यह वीडियो देखा है। जिसमें आपकी सरकार के एक मंत्री के बेटे की गाड़ी के नीचे किसानों को कुचलते हुए दिखाया गया है।’ मंत्री और उनका बेटा अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं हुए हैं? देश को बताइए कि मंत्री को बर्खास्त क्यों नहीं किया गया? विपक्षी नेताओं को बिना किसी एफआईआर के हिरासत में क्यों रखा हुआ है? कांग्रेस महासचिव ने पीएम मोदी से लखीमपुर आकर पीड़ित किसानों से मिलने का आग्रह किया है।