राजस्थान स्टेट स्टेनोग्राफर्स संघ बीकानेर ने नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष सुरेन्द्र व्यास का किया भव्य स्वागत… प्रदेशाध्यक्ष बोले- हर समस्या को सुलझाने तत्पर रहूंगा…

राजस्थान स्टेट स्टेनोग्राफर्स संघ बीकानेर ने रविवार को स्टेट स्टेनोग्राफर्स संघ के नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष सुरेन्द्र व्यास का बीकानेर आने पर सम्मान समारोह आयोजित किया। समारोह में बीकानेर के विभिन्न विभागों, विश्वविद्यालयों के स्टेनोग्राफर्स, निजी सहायक, अतिरिक्त निजी सचिव, निजी सचिव स्तर के कार्मिक ने व्यास के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नन्दकिशोर पुरोहित ने की।

विशिष्ट अतिथि लक्ष्मण आचार्य, गणेश व्यास सुरेश व्यास थे। संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेन्द्र व्यास ने अपने सम्बोधन में उपस्थित सभी कार्मिकों को आश्वस्त किया कि वे स्टेनोग्राफर्स संवर्ग की समस्याओं पदनाम परिवर्तन, पदोन्नति के पांच अवसर सृजन, जिला सम्भाग स्तर पर पदोन्नति के अवसर प्रदान करने, नई भर्ती कराने, के निराकरण करने जयपुर में नियमित सतत् प्रयास करेंगे और बीकानेर के कर्मचारियों की समस्याओं को सुलझाने हमेशा उपलब्ध रहेंगे सहयोग प्रदान करेंगे तथा पूरे प्रदेश में संघ को नवगठित करेंगे।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष घनश्याम स्वामी ने व्यास का सम्मान किया एवं बीकानेर जिला इकाई द्वारा किये गये संगठनात्मक क्रियाकलापों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। अभिनन्दन समारोह में पवन गहलोत, दिनेश मदान, सुरेन्द्र श्रीमाली, अजय खत्री, राजेन्द्र सोनी, प्रमोद मोदी, कैलाश आचार्य, अशोक स्वामी, शिवकुमार व्यास,अशोक माली, रमेश देवड़ा, राकेश शर्मा, प्रदीप बैद, नारायण सिंह, विजय शंकर आचार्य, सुनील शर्मा, नन्दलाल स्वामी, जगदीश पुरी, चन्द्रशेखर स्वामी, रामप्रकाश शर्मा ने स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन अर्जुन नाथ सिद्ध, सचिव द्वारा किया गया।