तीन वैज्ञानिकों को मिला भौतिक विज्ञान का नोबेल… जटिल भौतिक प्रणालियों को समझने में उल्लेखनीय योगदान का मिला पुरस्कार…

नई दिल्ली। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने भौतिक विज्ञान के लिए वर्ष 2021 का नोबेल पुरस्कार सुकुरो मनाबे, क्लॉस हेसलमैन और जॉर्जियो परिसी को देने का एलान किया है। इन्हें जटिल भौतिक प्रणालियों को समझने में उल्लेखनीय योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार देने का फैसला लिया गया है। जूरी ने नामों का एलान करते हुए बताया कि सुकुरो मनाबे ने प्रदर्शित किया कि कैसे वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड के बढ़े हुए स्तर से पृथ्वी की सतह पर तापमान में वृद्धि होती है। उनके काम ने वर्तमान जलवायु मॉडल के विकास की नींव रखी। इस पुरस्कार को हासिल करने वालों को एक स्वर्ण पदक के साथ 1.14 मिलियन डॉलर नकद इनाम दिया जाता है।