IT ने सुप्रीमो जयललिता की करीबी शशिकला की 15 करोड़ की संपत्ति कुर्क की

2,000 करोड़ से अधिक की संपत्ति पहले ही कुर्क की जा चुकी है।

आयकर (IT) विभाग ने शुक्रवार 1 जुलाई को अन्नाद्रमुक सुप्रीमो जयललिता jaylalita की करीबी सहयोगी वीके शशिकला shashikala की कथित तौर पर 15 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की। संपत्ति को बेनामी लेनदेन (निषेध) अधिनियम, 1988 के तहत कुर्क किया गया था।

अधिनियम के अनुसार कोई भी लेनदेन, जिसमें किसी अन्य व्यक्ति द्बारा भुगतान किए गए प्रतिफल के लिए संपत्ति एक व्यक्ति को हस्तांतरित की जाती है तो उसे बेनामी लेनदेन के रूप में परिभाषित किया जाता है।

सूत्रों के मुताबिक IT विभाग का यह कदम पहले से चल रहे ऑपरेशन का हिस्सा है। बेनामी लेनदेन के संबंध में IT विभाग द्बारा 2,000 करोड़ से अधिक की संपत्ति पहले ही कुर्क की जा चुकी है।